LOADING...
'वेलकम टू द जंगल' के लिए कितनी है अक्षय कुमार की फीस? सुनकर लगेगा झटका
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार की फीस का खुलासा

'वेलकम टू द जंगल' के लिए कितनी है अक्षय कुमार की फीस? सुनकर लगेगा झटका

Jun 08, 2026
03:09 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसमें अक्षय के अलावा बहुत सारे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय की फीस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये से भी कम फीस निर्माताओं से ली है।

खुलासा

अक्षय कुमार ने निर्माताओं के साथ किया ये साैदा

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, अक्षय ने फिल्म के लिए अग्रिम शुल्क के रूप में सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये लिए हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने अपने समझौते में लाभ-साझाकरण का प्रावधान शामिल किया है, जिससे अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उन्हें ज्यादा फायदा मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) से होने वाली कमाई में अक्षय को 72 प्रतिशत हिस्सा मिल सकता है। निर्माताओं के पास 28 प्रतिशत हिस्सा रहेगा।

फायदा

फिल्म की रिलीज से पहले निर्माता हुए मालामाल

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म निर्माता रिलीज से पहले ही मोटा मुनाफा कमा चुके हैं। उन्होंने कथित तौर पर फिल्म के ओटीटी, सैटेलाइट, ऑडियो और अन्य सहायक अधिकारों की बिक्री से लगभग 120 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, इसलिए सिनेमाघरों से बहुत ज्यादा कमाई की जरूरत नहीं होगी। 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सुनील शेट्‌टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी और तुषार कपूर समेत कई सितारे हैं।

Advertisement