सालों बाद इस फिल्म के जरिए साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार-विपुल अमृतलाल शाह
अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'समूक' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह एक सर्वाइवल-एक्शन थ्रिलर है। इस फिल्म में मिलिट्री, हॉरर और एलियन माइथोलॉजी का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।
कनिष्क वर्मा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जबकि विपुल अमृतलाल शाह इसे निर्मित कर रहे हैं। यह फिल्म अक्षय और विपुल शाह को एक दशक से ज्यादा समय बाद एक बार फिर साथ ला रही है।
'समूक' में हुई एलेक और ल्यूक की एंट्री
'समूक' पर पिछले 2 साल से काम जारी है और इसमें एक इंटरनेशनल क्रू भी शामिल है। फिल्म में एलियन का डिजाइन एलेक गिलिस ने तैयार किया है, जो 'एलियन' जैसी अपनी मशहूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
वहीं, इसके इंटेंस स्टंट्स की जिम्मेदारी ब्रिटिश एक्शन निर्देशक ल्यूक टम्बर ने उठाई है। विपुल ने कहा कि, "इस बार चुनौती पहले से कहीं बड़ी है", और उन्हें उम्मीद है कि, "हम मिलकर कुछ ऐसा बनाएंगे जिसे लोग बहुत पसंद करेंगे।"