LOADING...
अक्षय कुमार की फिल्म 'नमस्ते लंदन' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, तारीख जानिए 
'नमस्ते लंदन' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज (तस्वीर: एक्स/@filmfare)

अक्षय कुमार की फिल्म 'नमस्ते लंदन' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, तारीख जानिए 

Mar 05, 2025
12:58 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'नमस्ते लंदन' 23 मार्च, 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। 21 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने भारत में 37.27 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं दुनियाभर में यह 71.02 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। अब लगभग 18 साल बाद 'नमस्ते लंदन' को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। आइए बताते हैं कब।

ऐलान

कब देख पाएंगे फिल्म 

'नमस्ते लंदन' होली के खास मौके पर यानी 14 मार्च को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अक्षय ने लिखा, 'इस होली 14 मार्च को बड़े पर्दे पर 'नमस्ते लंदन' की फिर से रिलीज की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। इस जादुई अनुभव को फिर से जीने के लिए तैयार हो जाइए। यादगार गाने, मशहूर संवाद और कैटरीना कैफ के साथ सदाबहार रोमांस, एक बार फिर।' इस फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो