अक्षय कुमार और विद्या बालन की चौथी फिल्म पक्की, अनीस बज्मी ने उठाई जिम्मेदारी
क्या है खबर?
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर विद्या बालन के साथ अपनी चौथी फिल्म की पुष्टि की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी जोड़ी गुड लक चार्म का काम करेगी। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे। बता दें, अक्षय और विद्या को 'भूल भुलैया' (2007), 'हेय बेबी' (2007) और 'मिशन मंगल' (2019) में देखा जा चुका है। अब दोनों सितारे एक नई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में फिर से साथ आने के लिए तैयार है।
शूटिंग
अक्षय ने साझा किया वीडियो, शूटिंग के लिए हुए रवाना
अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अभिनेत्री के साथ विमान में सवार होते दिखे। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए वह केरलम जा रहे हैं। वीडियो में कैप्शन दिया गया, 'अगला पड़ाव: भगवान का अपना देश, जादुई केरलम। अनीस बज्मी की अगली फिल्म मेरी चौथी फिल्म है, जिसमें मैं हमेशा की तरह शानदार कलाकार के साथ काम कर रहा हूं। @vidya_balan और मुझे उम्मीद है कि हमारी जोड़ी का सौभाग्य बरकरार रहेगा।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Next stop: God’s own country, the magical Keralam 🌴✈️
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 23, 2026
Anees Bazmi’s next is my fourth film with the ever fabulous @vidya_balan and I hope the good luck charm of our jodi continues 🤞🏻 pic.twitter.com/HHdK5MeIIk
प्रतिक्रिया
फैंस ने फिल्म को लेकर अभी से जताया उत्साह
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'भूल भुलैया की असल मंजुलिका डॉ. आदित्य श्रीवास्तव के साथ।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अक्षय और विद्या फिर से साथ? ये तो पहले से ही ब्लॉकबस्टर फिल्म जैसा लग रहा है।' अन्य यूजर खुशी जताते हुए लाल दिल वाला इमोजी साझा कर रहे हैं। हाल ही में, अक्षय की फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू और परेश रावल जैसे सिताीे हैं।