LOADING...
'नमस्ते लंदन' के निर्देशक फिर लगाएंगे अक्षय कुमार पर दांव, एलियन थ्रिलर की तैयारी शुरू
अक्षय कुमार एलियन थ्रिलर फिल्म का बनेंगे हिस्सा

'नमस्ते लंदन' के निर्देशक फिर लगाएंगे अक्षय कुमार पर दांव, एलियन थ्रिलर की तैयारी शुरू

May 29, 2026
12:27 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार इस वक्त अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी एक और फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है, जिसका निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह करेंगे। दोनों मिलकर 'नमस्ते लंदन', 'आंखें' और 'सिंह इज किंग' जैसी कई फिल्में कर चुके हैं। अब यह जोड़ी एलियन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म के लिए साथ आ रही है, जिससे जुड़ा अपडेट कुछ दिन पहले आया था। फिल्म का नाम 'सामुक' रखा गया है।

वापसी

अक्षय और विपुल की 14 साल बाद वापसी

अक्षय और विपुल इस तरह की भारत की पहली फिल्म पर काम कर रहे हैं। वैरायटी इंडिया से बातचीत में अभिनेता ने कहा, "14 साल बाद विपुल और मैं फिर साथ आ रहे हैं। हमने साथ में कई बेहतरीन फिल्में की हैं, जैसे 'आंखें' (2002), 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' (2005), 'नमस्ते लंदन' (2007) और 'सिंह इज किंग' (2008) और भी बहुत कुछ।" उन्होंने बताया कि फिल्म में हॉलीवुड की 'एलियन' और 'प्रिडेटर' जैसी फिल्मों से प्रेरित हॉरर-सस्पेंस होगा।

रिलीज

2027 में फिल्म को रिलीज करने की तैयारी

अक्षय ने कहा, "हम बिल्कुल नई शैली में कदम रख रहे हैं, जिसे पहले किसी ने नहीं आजमाया। हम 'सामुक' के साथ एक एलियन-थ्रिलर की शुरुआत कर रहे हैं। विपुल के साथ मेरा विचार बिल्कुल स्पष्ट था। अगर हम इस शैली में कदम रख रहे हैं, तो हमें इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाना होगा। इसीलिए हमने अंतरराष्ट्रीय टीम को शामिल किया।" फिल्म का निर्माण इस साल के अंत में शुरू हो सकता है, जबकि रिलीज की योजना 2027 की है।

Advertisement