Loading...
अक्षय कुमार, माधवन और साजिद खान की तिकड़ी तैयार, साथ में ये 2 हसीनाएं मचाएंगी धमाल
साजिद खान के साथ लौटे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार, माधवन और साजिद खान की तिकड़ी तैयार, साथ में ये 2 हसीनाएं मचाएंगी धमाल

Oct 04, 2026
07:29 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार, आर माधवन और निर्देशक साजिद खान की नई तिकड़ी कॉमेडी का बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 14 साल बाद साजिद संग वापसी कर रहे अक्षय की इस फिल्म में जबरदस्त ग्लैमर का तड़का लगाने 2 मशहूर हसीनाओं की भी एंट्री हुई है। इस नई फिल्म से दर्शकों को दोगुना एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। जबरदस्त हंसी और मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

कलाकार

अक्षय-माधवन की फिल्म में दिशा पाटनी और श्रिया सरन की एंट्री

फिल्म में दिशा पाटनी और श्रिया सरन की एंट्री हो गई है।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, ये एक बड़े पैमाने पर बनने वाली जबरदस्त कॉमेडी फिल्म होगी, जिसकी कहानी अधेड़ उम्र के पुरुषों के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो एक के बाद एक कई मजेदार और उलझन भरी स्थितियों में फंसते नजर आएंगे।

निर्माता इस बड़े बजट की कॉमेडी फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक या 2027 की शुरुआत में लंदन में शुरू करने वाले हैं।

वापसी

14 साल बाद साजिद खान संग लौटे अक्षय 

अक्षय एक बार फिर अपने पसंदीदा कॉमेडी जॉनर में लौट रहे हैं। 'हाउसफुल' और 'हे बेबी' जैसी फिल्में बना चुके साजिद खान के साथ उनकी ये जुगलबंदी बेहद खास होगी।

उधर 'केसरी 2' के बाद अक्षय और माधवन की जोड़ी भी इसके जरिए फिर साथ दिखेगी। दिशा और श्रिया के आने से फिल्म की स्टारकास्ट और भी शानदार हो गई है। ये नई टीम दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने और उन्हें हंसा-हंसाकर लोटपोट करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ADVERTISEMENT