Loading...
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिर बनेगी जोड़ी, इस बार प्रियदर्शन लगाएंगे दांव
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर तीसरी बार आएंगे साथ

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिर बनेगी जोड़ी, इस बार प्रियदर्शन लगाएंगे दांव

Oct 29, 2026
11:04 am

क्या है खबर?

फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन ने कुछ दिन पहले अक्षय कुमार के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान किया था। खबरों के अनुसार, इस परियोजना के लिए मुख्य अभिनेत्री का नाम सामने आ गया है, जो भूमि पेडनेकर होंगी। अक्षय और भूमि 2017 में आई फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' और 2022 में आई फिल्म 'रक्षा बंधन' में साथ काम कर चुके हैं। पिछले 9 साल के अंदर यह उनका तीसरा सहयोग होने वाला है।

परियोजना

अक्षय और भूमि के साथ प्रियदर्शन का धमाका

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, प्रियदर्शन ने अक्षय के साथ अपनी अनाम फिल्म में भूमि को बतौर मुख्यमंत्री लेने की खबर पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

दोनों की जोड़ी को तीसरी बार पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस भी अभी से उत्साहित हैं।

खबरों के अनुसार, यह प्रियदर्शन की 99वीं फिल्म होगी जिसका निर्माण रमेश तौरानी कर रहे हैं। 70 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय को अतरंगी और सिरफिरा किरदार निभाते देखा जाएगा।

शूटिंग

इन कलाकारों के होने की भी चर्चा

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग नवंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी। इसका 3 महीने का शेड्यूल राजस्थान के जंगलों, भोपाल और मुंबई के सेट पर पूरा होगा।

फिल्म में अन्नू कपूर और राजपाल यादव के होने की चर्चा भी है जो अपनी कॉमेडी से चार चांद लगाएंगे।

बता दें कि प्रियदर्शन और अक्षय इस साल 'भूत बंगला' और 'हैवान' के जरिए साथ आ चुके हैं। आने वाले दिनों में सुपरहिट जोड़ी की नई फिल्म आएगी।

ADVERTISEMENT