'अक्का' में मचेगा सत्ता का घमासान, आमने-सामने होंगी कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे
वेब सीरीज 'अक्का' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें कीर्ति सुरेश 'भवानी' और राधिका आप्टे 'रुद्र' के दमदार किरदार में पहली बार एक साथ नजर आ रही हैं।
कीर्ति सुरेश इस सीरीज से अपना OTT डेब्यू करने जा रही हैं। कहानी 1980 के दशक के पेर्नुरू राज्य की है, जहां सत्ता, परंपरा और पुरानी मान्यताओं को लेकर 2 ताकतवर महिलाओं के बीच भीषण टकराव देखने को मिलेगा।
धर्मराज कदरप्पा के निर्देशन और वाईनोट स्टूडियोज के बैनर तले बनी ये सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
महिला सशक्तिकरण और संघर्ष पर आधारित होगी कहानी
धर्मराज शेट्टी के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'अक्का' की कहानी पेर्नुरू राज्य के बैकड्रॉप पर आधारित है, जहां महिला किरदार केंद्र में हैं। कीर्ति सुरेश ने भवानी के अपने रोल को करियर का सबसे खास अनुभव बताया है, वहीं राधिका का रुद्र वाला किरदार समाज की पुरानी सोच और रूढ़ियों को बेबाकी से चुनौती देता नजर आएगा।
फिल्म में तन्वी आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि आदित्य चोपड़ा, योगेंद्र मोगरे और अक्षय विधानी इसके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।