अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन' ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, अब OTT रिलीज डेट आई सामने
मनोरंजन
अखिल अक्किनेनी की एक्शन फिल्म 'लेनिन', जो 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब जल्द ही ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। ZEE नेटवर्क ने इसके स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं।
वहीं, ZEE Telugu और ZEE Cinemalu इसे सैटेलाइट पर दिखाएंगे। ऐसे में दर्शक इसे कई प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे।
'लेनिन' ने दुनियाभर में पहले दिन कमाए इतने करोड़
फिल्म 'लेनिन' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। भारत में इसकी कुल कमाई 5.90 करोड़ रुपये रहा। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने कुल 9.73 करोड़ रुपये की कमाई की।
इस फिल्म का निर्देशन मुर्ली किशोर अब्बूरु ने किया है और इसमें अखिल के साथ भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में हैं।
इसका निर्माण मनम एंटरप्राइजेज और सिथारा एंटरटेनमेंट्स ने किया है। थमन एस ने संगीत दिया है, जबकि नेशनल अवॉर्ड विजेता नवीन नूली ने एडिटिंग संभाली है।