'लाॅकअप 2': आकांक्षा चमोला तलाक पर बोलीं- गौरव को बच्चे चाहिए, मेरे अंदर ये भावना नहीं
क्या है खबर?
एकता कपूर के रियलिटी शो 'लाॅकअप 2' में आकांक्षा चमोला अपनी निजी जिंदगी के कई राज खोल रही हैं। शो के प्रीमियर पर उन्होंने पति गौरव खन्ना के साथ तलाक और अलग-अलग रहने का खुलासा किया था। अब उन्होंने मां न बनने के अपने फैसले पर बात की और बताया कि वह बच्चे नहीं चाहतीं, जबकि गौरव उन्हें "बेहद" चाहते हैं। यह खुलासा आकांक्षा ने शो के दूसरे प्रतियोगियों श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला के साथ बातचीत में किया।
खुलासा
मां बनना नहीं चाहतीं आकांक्षा
आकांक्षा ने कहा, "जब हम शादी में थे, तब मुझमें मातृत्व की भावना कभी नहीं थी। लेकिन मैं इसे जानने के लिए उत्सुक थी। धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए नहीं बनी हूं और उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन मुझे लगता है कि समय के साथ यह सोच बदल गई।" उन्होंने कहा, "जब मुझे एहसास हुआ कि मैं बनी नहीं हूं इसके लिए, मैंने तभी बोल दिया था कि मैं नहीं करने वाली हूं।"
फैसला
"गौरव मुझे छोड़ना चाहते हैं, तो छोड़ सकते हैं"
आकांक्षा ने आगे कहा, "मैंने उनसे (गौरव) यहां तक कह दिया कि अगर वह मुझे छोड़ना चाहते हैं, तो छोड़ सकते हैं।" इससे पहले, 'बिग बाॅस 19' में भी गौरव पर अपनी पत्नी के बच्चे न पैदा करने के फैसले का खुलासा करके सहानुभूति बटोरने का आरोप लगा था। उस वक्त अभिनेता ने कहा था कि वह अपनी पत्नी के फैसले पर साथ खड़े हैं। बता दें, गौरव और आकांक्षा ने 24 नवंबर, 2016 को कानपुर में शादी की थी।