रणबीर कपूर-साई पल्लवी की 'रामायण' का तीसरा भाग भी आएगा? जानिए अभिनेता अजिंक्य देव क्या बोले
लेखन अंशिका शुक्ला
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में महर्षि विश्वामित्र का किरदार निभा रहे अभिनेता अजिंक्य देव ने हाल ही में एक बात कही है, जिससे लग रहा है कि यह सीरीज सिर्फ 2 हिस्सों में नहीं रुकेगी।
अजिंक्य ने बताया कि अगर फिल्म बनाने वाले इसे और आगे बढ़ाते हैं, तो उन्हें बेहद खुशी होगी। उन्होंने तो यहां तक कह दिया, "इसे 5 हिस्सों में बनाना चाहिए।"
'रामायण' के विस्तार को लेकर चर्चा हुई तेज
इस फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। अगर सब कुछ सही रहा, तो इस महाकाव्य की कहानी के और भी हिस्से दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकते हैं!