Page Loader
एजाज खान ने शो में उतरवाए लड़कियों के कपड़े, लोग बोले- बेशर्मी की सारी हदें पार
एजाज खान और उनका शो 'हाउस अरेस्ट' विवादो में (तस्वीर: एक्स/@AjazkhanActor)

एजाज खान ने शो में उतरवाए लड़कियों के कपड़े, लोग बोले- बेशर्मी की सारी हदें पार

May 01, 2025
08:46 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस' में नजर आ चुके अभिनेता एजाज खान का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब एक नया विवाद से उनसे जुड़ गया है।

दरअसल, यह विवाद उनके शाे 'हाउस अरेस्ट' से जुड़ा है, जो अपने अश्लील कंटेंट को लेकर सुर्खियों में है।

उल्लू ऐप के रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

पोस्ट

इस देश में चल क्या रहा है?- यूजर

'हाउस अरेस्ट' को निकाला तो 'बिग बॉस' की थीम पर था, लेकिन अब यह अश्लील रूप ले चुका है।

शो को लेकर बवाल तब मचा, जब टास्क के नाम पर शो में भाग लेने वाली महिलाएं अपने कपड़े उतारती नजर आईं।

शो के कंटेंट का लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इन्होंने तो बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं।'

एक ने लिखा, 'इस देश में चल क्या रहा है? अश्लीलता बढ़ती जा रही है।'

ट्रोल

एजाज पर भड़के लोग

कई लोगों का गुस्सा शो के क्लिप देख भड़का हुआ है और वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी टैग कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि ऐसी अश्लील शो को सरकार को तुरंत बैन कर देना चाहिए।

एक ने लिखा, 'ये शो है या कोई पोर्न फिल्म।'

एक कमेंट है, 'ये एजाज खान जैसे लोग कितनी अश्लीलता फैला रहे हैं। एक सभ्य समाज इसकी इजाजत है? ये देश और समाज को किस दिशा में ले जा रहे हैं?'

चेतावनी

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी दी चेतावनी

उधर झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी आपत्ति जताई है और एक्स पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को टैग करते हुए चेतावनी दी।

दुबे ने लिखा, 'यह नहीं चलेगा, हमारी समिति इसपर कार्रवाई करेगी।'

शो के कंटेंट को लेकर विवाद के बीच एजाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई पोस्ट किए हैं। उन्होंने 1 मई को एक्स पर लिखा, 'गेम खेलना है तो आपस में खेलो, मेरे साथ गेम मत खेलो'।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

विरोध

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी उठाया मुद्दा

विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को संसदीय स्थायी समिति के समक्ष उठाया है और जवाब का इंतजार कर रही हैं।

उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैंने स्थायी समिति में यह मुद्दा उठाया है कि उल्लू ऐप और ऑल्ट बालाजी जैसे ऐप अश्लील सामग्री के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से बच निकलने में कामयाब रहे हैं। मैं अब भी उनके जवाब का इंतजार कर रही हूं।'

बवाल

इस क्लिप पर मचा बवाल

'हाउस अरेस्ट' से जो एक क्लिप सामने आई है, उसमें एजाज महिला प्रतियोगी से सेक्स पोजिशन के बारें में सवाल करते हुए नजर आए।

हालांकि लड़की को इस बारें में ज्यादा जानकारी नहीं होती तो एजाज अन्य प्रतियोगी को डेमो देने को कहते हैं।

इसके बाद एजाज की बात को मानकर लड़का और लड़की की दो जोड़िया कैमरे के सामने ऐसी अश्लील पोज दिखाती हैं। ये देखने के बाद लोग शो को बंद करने की मांग कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो और यूजर का पोस्ट