'दृश्यम: द कंक्लूजन' का जलवा, अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 95.10 करोड़ रुपये रहा। ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बताई जा रही है, वहीं साल 2026 में ‘धुरंधर 2’ के बाद ये सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
'सिंघम अगेन' को पछाड़ा
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ को देशभर में 15,759 शो मिले हैं। फिल्म को रात के शो में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जहां सिनेमाघरों की 76.46 प्रतिशत सीटें भरी रहीं। ने अजय देवगन की पिछली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के शुरुआती आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है, वहीं ‘दृश्यम’ सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों की तुलना में भी इसकी शुरुआत बेहतर रही। इस बार कहानी नई है और यह किसी दूसरी भाषा की फिल्म का रीमेक नहीं है। फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत, तब्बू और श्रिया सरन अहम भूमिकाओं में हैं।