Loading...
अजय देवगन का टीवी पर अगला दांव, संभालेंगे सोनी टीवी के नए क्राइम शो की कमान
अजय देवगन की टीवी पर एंट्री

अजय देवगन का टीवी पर अगला दांव, संभालेंगे सोनी टीवी के नए क्राइम शो की कमान

Aug 02, 2026
03:21 pm

क्या है खबर?

करीब 3 दशकों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अभिनेता अजय देवगन अब एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। एक्शन, रोमांस और कॉमेडी से पर्दे पर जलवा बिखेरने के बाद अजय अब छोटे पर्दे पर कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वो जल्द ही सोनी टीवी पर एक नए क्राइम शो को होस्ट करते नजर आएंगे। ये शो असल जिंदगी की सच्ची घटनाओं और सस्पेंस से भरा होगा।

नया अवतार

30 साल बाद अजय का नया अवतार

अजय पिछले 30 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, लेकिन अब वो जल्द ही एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय जल्द ही टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी में हैं।

जूम/टेलीटॉक इंडिया के अनुसार, अजय सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले एक क्राइम शो को होस्ट करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए सहमति दे दी है और सब कुछ सही रहा तो शूटिंग जल्द शुरू होगी।

जिम्मेदारी

'द 50' की अफवाहों के बाद अब सच में TV होस्ट बनने जा रहे अजय

इसी साल की शुरुआत में ये अफवाह भी उड़ी थी कि अजय जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो 'द 50' को होस्ट करेंगे। उनके एक प्रोमोशनल वीडियो में दिखने के बाद ये अटकलें तेज हो गई थीं, लेकिन वो इस शो की होस्टिंग टीम का हिस्सा नहीं थे।

ऐसे में अब अजय देवगन को टीवी पर बतौर होस्ट देखना उनके फैंस के लिए यकीनन किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा।

ADVERTISEMENT

आगामी फिल्में

अजय देवगन की आने वाली फिल्में

फिल्मी मोर्चे पर अजय हाल ही में इंद्र कुमार की 'धमाल 4' में नजर आए थे। 10 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 219.07 करोड़ की कमाई की है।

अब अजय अपने अगले प्रोजेक्ट्स की तैयारी में हैं।

वो 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम 3' में विजय सालगांवकर के किरदार में लौटेंगे। इसके अलावा अजय 1 अक्टूबर, 2027 को आने वाली 'चौहान' और रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' में भी दिखाई देंगे।

ADVERTISEMENT