Page Loader
फिल्म 'छावा' में सुनने को मिलेगी अजय देवगन की आवाज, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म 
'छावा' में सुनने को मिलेगी अजय देवगन की आवाज (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vickykaushal09)

फिल्म 'छावा' में सुनने को मिलेगी अजय देवगन की आवाज, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म 

Feb 11, 2025
03:27 pm

क्या है खबर?

पिछली बार विक्की कौशल फिल्म 'बैड न्यूज' में नजर आए थे, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी औसत कमाई की थी। काफी समय से विक्की अपनी फिल्म 'छावा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके निर्देशन की कमान लक्ष्मण उतेकर ने संभाली है। फिल्म 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अब इससे पहले खबर आ रही है 'छावा' के लिए अजय देवगन ने अपनी आवाज दी है।

रिपोर्ट

दर्शकों को पसंद आएगी अजय की आवाज

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की की 'छावा' में दर्शकों को अजय की आवाज सुनने को मिलने वाली है। एक सूत्र ने कहा, "अजय देवगन भारतीय सिनेमा के उन अभिनेताओं में से हैं, जो सिर्फ अपनी आवाज से दर्शकों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। जब दिनेश विजान और लक्ष्मण उटेकर ने अभिनेता से 'छावा' में अपनी आवाज देने का अनुरोध किया तो उन्होंने इसके लिए तुरंत हामी भर दी थी।"

छावा

रश्मिका मंदाना के साथ बनी है विक्की की जोड़ी

'छावा' में विक्की महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं, वहीं रश्मिका मंदाना फिल्म में छत्रपती संभाजी महाराज की पत्नी महारानी येशूबाई की भूमिका में नजर आएंगी। रश्मिका और विक्की इन दिनों फिल्म के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। अभिनेता अक्षय खन्ना भी फिल्म 'छावा' का अहम हिस्सा हैं। वह फिल्म में मुगल शहंशाह औरंगजेब का किरदार निभाएंगे। दिनेश विजान इस फिल्म के निर्माता हैं।