Page Loader
अजय देवगन की 'रेड 2' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, कब और कहां देख पाएंगे?
'रेड 2' अपनी OTT रिलीज को तैयार (तस्वीर: एक्स/@ajaydevgn)

अजय देवगन की 'रेड 2' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, कब और कहां देख पाएंगे?

Jun 24, 2025
06:50 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख जैसे सितारों से सजी फिल्म 'रेड 2' को काफी पसंद किया गया था। उनकी यह फिल्म इस साल 1 मई को दर्शकों के बीच आई थी और इसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया था। अब 'रेड 2' अपनी OTT रिलीज के लिए तैयार है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे OTT पर देख सकते हैं। आइए जानें आप यह फिल्म कब और कहां देख पाएंगे।

रेड 2

नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे फिल्म 

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब 'रेड 2' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे रही है। इस फिल्म का प्रीमियर 26 जून, 2025 से नेटफ्लिक्स पर होगा। निर्माताओं ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'आज से उल्टी गिनती शुरू। अमय पटनायक एक नए मामले और वही पुरानी आग के साथ वापस आ गए हैं।' 50 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'रेड 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 173.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट