अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' के टीजर में हुए बड़े बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटी
क्या है खबर?
अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' इन दिनों चर्चा में है। इसके हालिया 'टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो' (टीजर) को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बढ़ते विरोध और तकनीकी आपत्तियों को देखते हुए निर्माताओं ने टीजर को अपडेट करते हुए उसमें 2 बड़े बदलाव किए हैं। नए वीडियो से अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज को पूरी तरह से हटा दिया गया है। दूसरा क्या बदलाव हुआ है, आइए जानते हैं।
बदलाव
जीशान अय्यूब की आवाज हटी, 'मेजर' बने 'कर्नल
अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' अपने टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो के कारण विवादों में है। सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बाद निर्माताओं ने इसके टीजर में बड़े बदलाव किए हैं। नए संशोधित वीडियो से अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज को पूरी तरह हटा दिया गया है। इसके अलावा एक संवाद में सैन्य पद को 'मेजर' से बदलकर 'कर्नल' किया गया है। कश्मीर पृष्ठभूमि पर आधारित ये फिल्म अपने दृश्यों के कारण सुर्खियों में है।
विवाद
कश्मीरी पृष्ठभूमि और पत्थरबाजी के दृश्यों पर विवाद
वीरू देवगन की जयंती (25 जून) पर रिलीज हुए इस टीजर में अजय देवगन को एक्शन स्टार के रूप में पेश किया गया है। कश्मीर पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म के दृश्यों, विशेष रूप से पत्थरबाजी और पैलेट गन के चित्रण को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना शुरू हो गई। कश्मीरी कार्यकर्ताओं और दर्शकों के एक बड़े वर्ग ने फिल्म की संवेदनशीलता और इसके तीखे डायलॉग्स पर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं, जिसके बाद निर्माताओं ने यह कदम उठाया।
विवादित डायलॉग्स
'चौहान' के विवादित संवाद चर्चा में
यूट्यूब पर जारी संशोधित टीजर में मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज को दूसरे कलाकार से बदला गया है। इस बदलाव से जीशान के फिल्म से बाहर होने की अटकलें हैं, हालांकि निर्माताओं या अभिनेता ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फिल्म के कुछ तीखे डायलॉग्स जैसे, "पठानों से कहना, चौहान आ रहा है" और "35,000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट, उसके बाद भी पत्थर का जवाब नहीं", दर्शकों और समीक्षकों के बीच सबसे बड़े विवाद और चर्चा का कारण बने हैं।