LOADING...
'दृश्यम 3' के साथ दमदार वापसी को तैयार हैं अजय देवगन, फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी

'दृश्यम 3' के साथ दमदार वापसी को तैयार हैं अजय देवगन, फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

Jun 02, 2026
11:57 am

क्या है खबर?

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब अजय देवगन की बारी है, जो हिंदी संस्करण के साथ 2026 में बॉक्स ऑफिस का गणित बदलने आ रहे हैं। यूं तो निर्देशक अभिषेक पाठक ने पिछले साल बता दिया था कि 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालिया अपडेट में पता चला है कि निर्माताओं ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है, क्योंकि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

तैयारी

गांधी जयंती पर विजय सलगांवकर बनकर आएंगे अजय देवगन

123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर अजय अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी कर ली है। यह अब पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में प्रवेश कर चुकी है। निर्देशक ने खुद पुष्टि की है कि हिंदी में फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, सिर्फ कुछ पैच वर्क बाकी रह गया है। 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर, 2026 काे सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। खबरों के अनुसार, इस बार जयदीप अहलावत भी फ्रैंचाइजी का हिस्सा होंगे।

बदलाव

मोहनलाल की फिल्म से अलग होगी कहानी

पिंकविला से बातचीत में, निर्माता कुमार मंगत पाठक और निर्देशक ने बताया कि हिंदी रूपांतरण मलयालम मूल फिल्म से अलग होगा। उन्होंने कहा, "मलयालम में लोग जो 'दृश्यम' देख रहे हैं, वह हिंदी से अलग है। हिंदी दर्शकों के लिए मैंने एक बिल्कुल अलग ट्रैक तैयार किया है जो यहां खूब चलेगा। मलयालम संस्करण पारिवारिक ड्रामा पर ज्यादा आधारित है, जबकि हिंदी संस्करण पारिवारिक थ्रिलर पर आधरित होगा।" बता दें, फिल्म में तब्बू और श्रिया सरन अपने किरदारों में लौटेंगी।

Advertisement