अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज टली, जानिए कब आएगी फिल्म
क्या है खबर?
आने वाले समय में अजय देवगन कई फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे। 'रेड' का सीक्वल 'रेड 2' भी इन्हीं में से एक है, जिसकी रिलीज तारीख बदली जा चुकी है। यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसके अलावा अजय 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल में भी नजर आएंगे।
यह फिल्म भी 1 मई, 2025 को दर्शकों के बीच आने वाली थी, लेकिन अब खबर है कि निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज टाल दी है।
रिपोर्ट
सितंबर, 2025 में रिलीज होगी फिल्म
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल 'दे दे प्यार दे 2' के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना होगा।
निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज टालने का फैसला लिया है और अब यह फिल्म 1 मई, 2025 के बजाय सितंबर, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, सटीक तारीख का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।
अजय जल्द ही रिलीज तारीख के साथ इस खबर की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।
दे दे प्यार दे 2
'दे दे प्यार 2' में नजर आएंगे ये सितारे
'दे दे प्यार दे' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 143 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
यह फिल्म 2019 में दर्शकों के बीच आई थी और अब प्रशंसक इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। इसके निर्देशन की कमान अंशुल शर्मा ने संभाली है।
'दे दे प्यार दे 2' में आर माधवन, रकुल प्रीत सिंह, जिमी शेरगिल और जावेद जाफरी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।