NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अक्षय कुमार से अजय देवगन तक, ये सितारे फिल्मों में लगाने वाले हैं कॉमेडी का तड़का
    अगली खबर
    अक्षय कुमार से अजय देवगन तक, ये सितारे फिल्मों में लगाने वाले हैं कॉमेडी का तड़का
    कॉमेडी फिल्में लेकर आने वाले हैं ये सितारे

    अक्षय कुमार से अजय देवगन तक, ये सितारे फिल्मों में लगाने वाले हैं कॉमेडी का तड़का

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 10, 2025
    06:35 pm

    क्या है खबर?

    जल्द ही कॉमेडी के शौकीनों की मौज होने वाली है, क्याेंकि कुछ ऐसी कॉमेडी से भरपूर फिल्में दर्शकों के बीच आने वाली हैं, जिन्हें देख दर्शक हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ लेंगे।

    एक ओर जहां 'धमाल 4' को लेकर दिलचस्प अपडेट सामने आया है, वहीं अक्षय कुमार 'हाउसफुल 5' के साथ दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं।

    अगर आपको भी कॉमेडी फिल्में पसंद हैं तो ये खबर आप ही के लिए है।

    #1

    'धमाल 4'

    अजय देवगन 'धमाल 4' लेकर आ रहे हैं और हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया।

    उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि पागलपन वापस आ गया है। 'धमाल 4' की शुरुआत हो गई है। मुंबई शेड्यूल चालू है। चलिए साथ हंसते हैं।

    इस फ्रैंचाइजी का पहला भाग साल 2007 में, दूसरा भाग 2011 में तो तीसरा भाग 2019 में आया था। तीनों ही फिल्मों ने धमाका किया था। चाौथा भाग इस साल के अंत तक रिलीज होगा।

    #2

    'हाउसफुल 5'

    अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' की राह दर्शक बड़ी बेसब्री से दख रहे हैं। यह भारत की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म होगी।

    इसके निर्देशक तरुण मनसुखानी हैं, जो इससे पहले अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा संग 'दोस्ताना' बना चुके हैं।

    फिल्म में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी जैकलीन फर्नांडिस, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह और रंजीत भी नजर आएंगे।

    'हाउसफुल 5' 6 जून को सिनेमाघरों में आएगी।

    #3 और #4

    'वेलकम टू द जंगल' और 'हेरा फेरी 3'

    अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्में वेलकम टू द जंगल और हेरा फेरी 3 भी खूब चर्चा में हैं। इसमें संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, परेश रावल, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म इसी साल बड़े पर्दे पर आएगी।

    दूसरी ओर हेरा फेरी की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसमें एक बार फिर अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी देखने को मिलेगी।

    #5 और #6

    'गोलमाल 5' और 'नो एंट्री 2'

    रोहित शेट्टी 'गोलमाल 5' बना रहे हैं। उन्होंने 'सिंघम अगेन' के बाद ही इस पर काम शुरू कर दिया था, लेकिन फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि यह फिल्म पर्दे पर आएगी। फिल्म में फिर अजय देवगन अपनी कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाते दिखेंगे।

    कुछ समय पहले बताया गया था कि वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर 'नो एंट्री 2' कर रहे हैं। बोनी कपूर काफी समय से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं।

    जानकारी

    'आवारा पागल दीवाना 2' और 'मस्ती 4'

    फिरोज नाडिवाडवाला 'हेरा फेरी 3' के बाद 'आवारा पागल दीवाना 2' पर काम शुरू कर देंगे। इसमें भी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और जॉन अब्राहम नज़र आएंगे। इसके अलावा रितेश देशमुख, आफताब और विवेक बोबेरॉय 'मस्ती 4' लेकर आ रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    अजय देवगन
    बॉलीवुड समाचार
    रितेश देशमुख

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में कब और क्यों भारत से बाहर हुआ टूर्नामेंट का आयोजन?  IPL 2025
    पाकिस्तान के लिए IMF के राहत पैकेज पर भारत ने नहीं किया मतदान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
    WTC 2027 का फाइनल भारत में खेला जा सकता है- रिपोर्ट  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- भारत से तनाव कम करने का विकल्प खत्म, युद्ध की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान समाचार

    अक्षय कुमार

    दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे अक्षय कुमार समेत ये सितारे कैलाश खेर
    अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' अब यूट्यूब पर उपलब्ध, फ्री में देखें  अनुपम खेर
    अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' अब मुफ्त में देख पाएंगे, जानिए कैसे OTT प्लेटफॉर्म
    अक्षय कुमार ने मिलाया साउथ के इस निर्देशक से हाथ, लगाएंगे एक्शन और रोमांच का तड़का बॉलीवुड समाचार

    अजय देवगन

    'आजाद' का ट्रेलर जारी, वफादार घोड़े की कहानी देखने के लिए बेताब हुए दर्शक आगामी फिल्में
    रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी गुपचुप इस क्रिकेटर को कर रहीं डेट?  रवीना टंडन
    अजय देवगन की 'आजाद' का नया गाना 'अजीब ओ गरीब' जारी, अरिजीत सिंह ने लगाए सुर  आगामी फिल्में
    सोनू सूद से पहले इन अभिनेताओं ने संभाली निर्देशन की कमान, कैसा रहा फिल्मों का हाल? सोनू सूद

    बॉलीवुड समाचार

    मनोज कुमार के करीबी दोस्त प्रेम चोपड़ा बोले- उन्होंने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया था प्रेम चोपड़ा
    मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, पार्थिव शरीर पर फूट-फूटकर रोईं पत्नी शशि गोस्वामी अमिताभ बच्चन
    सलमान खान अब लाएंगे अपनी 10 साल पहले 10 गुना ज्यादा कमाने वाली फिल्म का सीक्वल सलमान खान
    'औरंगजेब' बन कमाल करने वाले अक्षय खन्ना के हाथ लगी भारत की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म  आगामी फिल्में

    रितेश देशमुख

    रितेश देशमुख की 'वेड' से सलमान खान ने साझा की अपनी पहली झलक सलमान खान
    रितेश देशमुख ने मीडियाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार के आरोप पर मांगी माफी जेनेलिया डिसूजा
    बॉक्स ऑफिस: रितेश देशमुख की 'वेड' का सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रर्दशन, बनाया ये रिकॉर्ड जेनेलिया डिसूजा
    बॉक्स ऑफिस: रितेश देशमुख की 'वेड' का शानदार प्रदर्शन जारी, जानिए अब तक की कमाई जेनेलिया डिसूजा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025