क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन की दस्तक पर अनुप सोनी ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले?
अजय देवगन 'क्राइम पेट्रोल 2026' की मेजबानी करेंगे, जिसका प्रसारण 31 अगस्त से सोनी TV और सोनी लिव पर शुरू होगा।
शो का प्रोमो जारी हो गया है, जिसमें अजय बता रहे हैं कि अब अपराध पहले से कहीं ज्यादा पेचीदा हो गए हैं और अक्सर पीड़ित के करीबी लोग ही इनमें शामिल होते हैं।
वह आखिर में यह भरोसा दिलाते हैं, 'मैं रहूंगा आपके साथ।'
अनुप सोनी ने कहा 'क्राइम पेट्रोल' ने करियर को पहचान दी
अनुप सोनी, जो 2011 से 2018 तक 'क्राइम पेट्रोल' के मेजबानी रहे थे, उन्होंने बताया कि इस शो ने उनके करियर को एक ऐसी पहचान दी, जिसके सामने 'बालिका वधु' जैसे उनके पहले के बड़े काम भी फीके पड़ गए।
अनुप ने आगे कहा, 'जब तक मेरे करियर में 'क्राइम पेट्रोल' से बड़ा कुछ नहीं आता, मैं चाहे कितना भी दूसरा काम कर लूं, लोग मुझे सिर्फ इसी शो की वजह से याद रखेंगे।'
उन्होंने अनिल कपूर की उस सलाह का भी जिक्र किया, जिसमें अनिल ने उन्हें करियर को पहचान दिलाने वाली भूमिक चुनने को कहा था।