अजय देवगन का नया रूप, सोनी टीवी पर ला रहे सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम सीरीज
कई हिट और सुपरहिट फिल्में दे चुके अभिनेता अजय देवगन अब छोटे पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं। वो सोनी टीवी की एक नई क्राइम सीरीज की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
ये शो असल जिंदगी की सच्ची घटनाओं पर आधारित होगा, जिसमें दर्शकों को ढेर सारा सस्पेंस और ड्रामा देखने को मिलेगा। हालांकि, निर्माताओं ने अभी सीरीज के नाम और बाकी चीजों को गुप्त रखा है। इस शो की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है, जिसके बाद इसकी रिलीज और कलाकारों से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आएंगी।
'धमाल 4' के बाद अजय की आ रहीं 3 और फिल्में
अजय की हालिया कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' को समीक्षकों से भले ही मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार कमाई की है।
अजय अब अपनी आगामी ब्लॉकबस्टर 'दृश्यम 3' की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके अलावा उनके पास 2 और बड़ी फिल्में कतार में हैं 'चौहान' और सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी 'गोलमाल 5'। इस बार 'गोलमाल 5' में दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है, क्योंकि इसमें अक्षय कुमार भी पूरी पुरानी टीम के साथ हंसी का तड़का लगाते नजर आएंगे।