LOADING...
फिल्म 'चांद मेरा दिल' का नया गाना जारी, प्यार में तड़पे अनन्या और लक्ष्य लालवानी

फिल्म 'चांद मेरा दिल' का नया गाना जारी, प्यार में तड़पे अनन्या और लक्ष्य लालवानी

Apr 21, 2026
04:04 pm

क्या है खबर?

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' जैसे-जैसे अपनी रिलीज के करीब आ रही है, इसने लोगों का ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। फिल्म का टीजर और टाइटल ट्रैक जारी हो चुका है। अब इसका दूसरा गाना 'ऐतबार' जारी किया गया है। फहीम अबदुल्ला की आवाज में यह गाना दर्द, तड़प और गहन भावनाओं से भरपूर है।

फिल्म

मई, 2026 में रिलीज हो रही फिल्म

फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद, 'ऐतबार' को दूसरी बार फहीम ने अपनी भावपूर्ण आवाज दी है। जुनूनी प्यार में दिल तोड़ने वाला यह गाना सचिन-जिगर द्वारा संगीतबद्ध और अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित है। दृश्यों से साफ है कि यह कहानी प्यार के साथ-साथ अप्रत्याशित चुनौतियों को भी अपने साथ लाने का वादा करती है। फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसकी टक्कर वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement