Loading...
'वाइब' से कुणाल खेमू का धमाकेदार गाना हुआ जारी, सुनते ही थिरकने लगेंगे कदम

'वाइब' से कुणाल खेमू का धमाकेदार गाना हुआ जारी, सुनते ही थिरकने लगेंगे कदम

Sep 07, 2026
02:35 pm

क्या है खबर?

कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' अपनी रिलीज से पहले दर्शकाें का ध्यान खींच रही है। ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले निर्मित, इस एक्शन-कॉमेडी का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं। अब निर्माताओं ने इसका टाइटल ट्रैक 'ऐसी मेरी वाइब' रिलीज कर दिया है, जिसमें फिल्म के सभी मुख्य किरदार एक साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। गाने का फिल्मांकन कुणाल, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर पर हुआ है।

गाना

कुणाल और स्पर्श का धमाकेदार डांस देखने लायक

टिप्स फिल्म्स द्वारा निर्मित, 'ऐसी मेरी वाइब' गाने को खिलारी, इरफाना, कन्फ्यूजन ने मिलकर आवाज दी है। कनिष्क पाल ने म्यूजिक कंपोज किया है, जबकि बोल शुभम सोपान, खिल्लारी, इरफाना हमीद ने लिखे हैं।

गाने में कुणाल और स्पर्श जबरदस्त डांस करते हुए दिख रहे हैं। तीव्र संगीत वाला यह गाना श्रोताओं को भी झूमने पर मजबूर करने जैसी दम रखता है।

फिल्म की बात करें, तो 'वाइब' 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

ADVERTISEMENT