इन अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में पहनी लाखों की ड्रेस, जानिए कीमत
क्या है खबर?
हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी में हर चीज खूबसूरत और परफेक्ट हो। वहीं, अपनी शादी में लड़कियां खासतौर पर अपने लुक्स के साथ कोई समझौता नहीं करती, ऐसे में कई बार पानी की तरह पैसा बहा दिया जाता है।
बॉलीवुड हसीनाएं भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। आज हम आपके सामने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के खूबसूरत शादी के लहंगों की चर्चा करने जा रहे हैं, जिनकी कीमत आपके होश उड़ाने के लिए काफी है।
#1
ऐश्वर्या राय बच्चन
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या जब 20 अप्रैल, 2007 को दुल्हन के लिबास में आईं तो सबकी निगाहें सिर्फ उन्हीं पर टिकी रह गईं।
उन्होंने अपनी शादी में नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर सोने के धागे से काम किया गया था। इस पर स्वारोवस्की क्रिस्टल का भी काम हो रखा था। इसकी कीमत 75 लाख रुपये थी।
उन्होंने अपने लुक को सोने के आभूषणों से पूरा किया।
#2
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर, 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी में लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसे तरुण ताहिलियानी ने डिजाइन किया था।
उनकी इस साड़ी में 8,000 स्वारोवस्की स्टोन जड़े हुए थे जो इसे महंगा बनाते हैं। यह साड़ी 50 लाख रुपये में तैयार की गई थी।
शिल्पा भी ने अपने शाही ब्राइडल लुक को लेकर काफी चर्चा में भी आई थीं।
#3
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर, 2017 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ इटली में शादी के बंधन में बंधी। इस निजी समारोह में केवल दोनों के करीबियों को ही शामिल किया गया था।
अनुष्का शादी में सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया बेहद खूबसूरत हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे की कीमत 30 लाख रुपये थी।
इसमें वह बिल्कुल एक शाही दुल्हन जैसी दिख रही थीं। दोनों की शादी पूरे साल चर्चा का विषय रही थी।
#4
करीना कपूर खान
पटौदी खानदान की बहु करीना कपूर खान ने अपने वेडिंग लुक को भी बिल्कुल रॉयल टच दिया था। वह ब्राइडल लुक में अपनी सास और दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर जैसी दिखना चाहती थीं।
ऐसे में उन्होंने रितु कुमार द्वारा डिजाइन किया गया बरगंडी कलर का लहंगा पहना था। जिसके साथ उन्होंने इसी रंग का दुपट्टा लिया। करीना के इस खूबसूरत लहंगे की कीमत 50 लाख रुपये थी। इसके साथ उन्होंने कुंदन और सोने के आभूषण पहने थे।
#5
जेनेलिया डिसूजा
जेनेलिया ने 3 फरवरी, 2012 में अभिनेता रितेश देशमुख से शादी की थी। इन्होंने ईसाई और महाराष्ट्रीय रीति-रिवाजों से शादी की थी।
उन्होंने अपनी शादी में नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन की गई पारंपरिक महाराष्ट्रीयन साड़ी पहनी थी। जिस पर सोने और कुंदन का काम किया गया था, जो इसे खूबसूरत और महंगा बनाता है।
जेनेलिया की इस साड़ी की कीमत भी 17 लाख रुपये थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।