कान्स में ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिखेरा जलवा, 7 हजार मोती का गाउन पहन उड़ाए लोगों के होश
ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने खास अंदाज से लोगों को चौंका दिया। उन्होंने टोनी वार्ड का एक खास डिजाइनर गाउन पहना था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
यह ऑफ-शोल्डर गाउन बेहद खूबसूरत था। इस पूरे गाउन पर 7 हजार से ज्यादा हाथ से जड़े मोती थे, जो बेहद बारीक ट्यूल कपड़े पर सजे थे।
इसके साथ उन्होंने एक आकर्षक टोपी भी पहनी थी, जिसे 40 मीटर सफेद टैफेटा सिल्क से बनाया गया था।
ऐश्वर्या के गाउन को बनाने में लगे इतने घंटे
यह कोई आम रेड कार्पेट लुक नहीं था, इसे तैयार करने में पूरे 600 घंटे लगे थे। शानदार केप ने बेशक इस लुक में चार चांद लगा दिए, लेकिन गाउन की बारीक कारीगरी बिल्कुल भी नहीं छिपी।
डिजाइनर टोनी वार्ड अपनी मूर्तिकला जैसी बारीक सजावट के लिए मशहूर हैं, उनके डिजाइन कान्स जैसे बड़े इवेंट्स में दुनिया भर की मशहूर हस्तियां पहनती हैं।
ऐश्वर्या का यह लुक असल में कौचर आर्टिस्टी का एक बेहतरीन उदाहरण था।