Page Loader
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 'देसी गर्ल' गाने पर किया डांस, आराध्या भी दिखीं साथ
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने किया डांस

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 'देसी गर्ल' गाने पर किया डांस, आराध्या भी दिखीं साथ

Dec 11, 2024
11:02 am

क्या है खबर?

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलग होने की खबरों से बॉलीवुड का बाजार गर्म है। लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, कुछ दिन पहले अभिषेक और ऐश्वर्या को एक शादी में साथ में देखा गया था, जिसके बाद यकीनन उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। तलाक की खबरों के बीच अब अभिषेक और ऐश्वर्या का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो

वीडियो में आराध्या की भी दिखी झलक 

सामने आए वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या को अपनी बेटी आराध्या के साथ 'देसी गर्ल' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक का यह वीडियो किसी निजी शादी का है। इस वीडियो पर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'दोनों को साथ देखकर अच्छा लगा।' एक अन्य ने लिखा, 'दोनों के बीच सब ठीक हो गया क्या?'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो