ऐश्वर्या लक्ष्मी ने 'राका' में एंट्री की खबरों पर तोड़ी चुप्पी- कोई मुझे इस फिल्म में ले लो
ऐश्वर्या लक्ष्मी ने एटली की आने वाली फिल्म ‘राका’ में अपने रोल को लेकर चल रही खबरों पर सफाई दी है। फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। ऐश्वर्या ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “नहीं, मैं इस फिल्म में नहीं हूं। कोई कृपया मुझे इस फिल्म में ले ले।” उनके इस बयान के बाद फिल्म में उनके होने की अफवाहों पर विराम लग गया।
'राका' काे लेकर खुलासा
‘राका’ बड़े बजट में बनाई जा रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण एक ऐसे किरदार में नजर आएंगी, जो प्राचीन वैदिक इतिहास से जुड़ा बताया जा रहा है। फिल्म में जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में हैं, वहीं चर्चा है कि शाहरुख खान इसमें खास मेहमान भूमिका में नजर आ सकते हैं। कुछ लोग फिल्म की तुलना ‘अवतार’ जैसी बड़ी फिल्मों से कर रहे हैं। हालांकि, निर्माताओं का कहना है कि वे ‘राका’ को किसी दूसरी फिल्म से जोड़कर नहीं देख रहे हैं।