बॉलीवुड को धमकियों के बीच AICWA ने देवेंद्र फडणवीस को लिखा पत्र, तत्काल सुरक्षा की मांग
क्या है खबर?
बॉलीवुड सितारों को खुलेआम धमकियां मिलने का मामला लगातार सामने आ रहा है। हाल ही में सैफ अली खान, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को जान की धमकी दी गई, जिससे सिनेमा जगत में डर का माहौल व्याप्त हो गया है। इसी कड़ी में, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखकर सितारों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसकी एक कॉपी मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती को भी भेजी गई है।
चिंता
गैंगस्टरों की धमकी और कामकाज पर असर
AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने पत्र में चिंता जताई कि गैंगस्टरों ने अमिताभ, अभिषेक और सैफ को खुलेआम धमकी देते हुए दावा किया है कि उनके पास 200 शूटर मौजूद हैं।
टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद से इंडस्ट्री के लोगों में डर बैठ गया है।
इस दहशत के कारण फिल्मों की शूटिंग धीमी पड़ने लगी है, जिससे फिल्म जगत से जुड़े लाखों वर्कर्स, टेक्नीशियन और कलाकारों की रोजी-रोटी पर सीधा संकट मंडराने लगा है।
मांग
AICWA ने मुख्यमंत्री के सामने रखीं ये मांगे
AICWA ने राज्य सरकार से 5 मांगे कीं जिनमें अमिताभ, अभिषेक, सैफ और उनके परिवारों को तुरंत कड़ी सुरक्षा की बात शामिल है।
मुंबई में रहने वाले सभी फिल्मी कलाकारों और फिल्म निर्माताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की मांग की।
मुंबई और आसपास के सभी शूटिंग लोकेशंस पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा।
गैंगस्टरों और उनके पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सितारों के प्रेस कॉन्फ्रेंस, सार्वजनिक कार्यक्रमों की कड़ी सुरक्षा निगरानी करने की मांग की है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
🚨 BOLLYWOOD IS LIVING IN FEAR LIKE NEVER BEFORE. END THE GANGSTER TERROR IN MUMBAI! 🚨
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) November 20, 2026
AICWA demands enhanced security for Bollywood amid escalating gangster threats
All Indian Cine Workers Association (AICWA) President Suresh Shyamlal Gupta has written to Maharashtra Home… pic.twitter.com/a5Utbyn0gU