LOADING...
संचिता उगले की मौत: AICWA ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उच्च स्तरीय जांच की मांग की
संचिता उगले की मौत पर AICWA ने शोक जताया

संचिता उगले की मौत: AICWA ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उच्च स्तरीय जांच की मांग की

Jun 16, 2026
10:11 am

क्या है खबर?

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत से मनोरंजन जगत सदमे में है। खबरों के अनुसार, उन्होंने मुंबई के नालासोपारा पूर्व स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस घटना से जुड़े हालातों की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है। AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से निवेदन किया है कि वह मामले में पारदर्शी जांच का आदेश दें।

बयान

"निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले छानबीन होना जरूरी"

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, एसोसिएशन ने संचिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अध्यक्ष ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि घटना से जुड़े हालातों की गहन जांच होनी चाहिए और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू की छानबीन की जानी चाहिए। AICWA ने जोर दिया कि मनोरंजन जगत में हाई-प्रोफाइल मौत मामलों के कई सवाल अक्सर अनसुलझे रह जाते हैं। उन्हाेंने मुख्यमंत्री फडणवीस से मौत की व्यापक जांच का आदेश देने को कहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

मौत

संचिता की मौत मामले की जांच कर रही पुलिस

AICWA ने अभिनेत्री के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह उनके परिजनों के साथ खड़ा रहेगा ताकि उन्हें सच्चाई का पता चल सके। फिलहाल मामले में मुंबई पुलिस हर पहलू की जांच करेगी और आगे की जांच के निष्कर्षों का इंतजार करेगी। बता दें, संचिता को 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे टीवी शो से पहचान मिली थी। उनके द्वारा आत्महत्या करने की वजह का खुलासा फिलहाल अब तक नहीं हो सका है।

Advertisement