'कुमकुम भाग्य' की अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, एक दिन पहले किया था ये पोस्ट
क्या है खबर?
टीवी जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। चर्चित शो 'कुमकुम भाग्य' की अभिनेत्री संचिता उगले ने 30 साल की उम्र में खुदकुशी कर ली है। संचिता मुंबई के नालासोपारा इलाके में रहती थीं, जहां पुलिस ने उनका शव फंदे से लटका बरामद किया। खबरों के मुताबिक, यह घटना रविवार की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस खबर के आने से टीवी जगत में हड़कंप मच गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
SHOCKING 😳 #Chhaava actress #SanchitaUgale dies by Suicide.
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) June 15, 2026
ABP reported, she hanged herself with her own Saree. #RIP pic.twitter.com/hgY0s4PIlj
जांच
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
मुंबई पुलिस के मुताबिक, संचिता आचोले गांव में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थीं। रविवार को घर में अकेले रहने के दौरान उन्होंने कथित तौर पर घर की छत पर लगे पंखे में साड़ी से फंदा लगाया और आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि परिवार अभिनेत्री को महानगर पालिका के तुलिंज अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने संचिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
करियर
इन टीवी शो और फिल्मों में आ चुकीं नजर
संचिता ने कई टीवी शो के जरिए अपनी पहचान बनाई थी। उन्हें 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे लोकप्रिय टीवी शो में देखा गया था। वहीं पिछले साल आई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में उन्होंने 'ताराबाई' का किरदार निभाया था। संचिता ने अपने इंस्टाग्राम पर आखिरी बार 20 घंटे पहले पोस्ट साझा किया था, जिसमें वह कैमरे को देखते हुए 'ढपली वाले' गाने पर एक्सप्रेशन दे रही थीं। फिलहाल उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
जानकारी
सूचना
अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं और आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।