'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज से पहले ही कमाए 120 करोड़, आखिर क्या है इसकी सफलता का राज?
निर्देशक अहमद खान ने जानकारी दी है कि बॉलीवुड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को 115-125 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।
खास बात यह है कि इतनी बड़ी फिल्म में 30 से भी ज्यादा बड़े सितारों को एक साथ लिया गया है। फिल्म की शूटिंग बहुत तेजी से की गई थी, क्योंकि इसे सिर्फ 75 शिफ्टों में पूरा कर लिया गया।
हर दिन लगभग 6 घंटे शूटिंग होती थी, जिससे पूरा शेड्यूल काफी व्यस्त रहा।
'वेलकम टू द जंगल' के गाने के राइट्स इतने करोड़ में बिके
अहमद ने आगे बताया कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही उसका ज्यादातर खर्च निकल गया था। इसकी वजह यह थी कि फिल्म ने OTT और गाने के राइट्स से ही 120 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म बनाने का खर्च 60 करोड़ रुपये था और सितारों की फीस पर 35 करोड़ रुपये थी। अक्षय कुमार ने अपनी सामान्य फीस लेने के बजाय फिल्म के मुनाफे में हिस्सा लेना बेहतर समझा।
रोजाना सेट पर करीब 900 लोगों को संभालना आसान काम नहीं था, साथ ही 50 वैनिटी वैन के लिए पार्किंग का इंतजाम करना भी एक बड़ी चुनौती थी।
इतनी मेहनत और चुनौतियों के बावजूद, फिल्म ने हाल ही में सिनेमाघरों में आने के बाद ही दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।