Loading...
'हेरा फेरी 3' की डूबती नैया को बचाएंगे अहमद खान? निर्देशन को लेकर कही ये बात
अहमद खान ने 'हेरा फेरी 3' को लेकर बात की

'हेरा फेरी 3' की डूबती नैया को बचाएंगे अहमद खान? निर्देशन को लेकर कही ये बात

Aug 05, 2026
05:47 pm

क्या है खबर?

'वेलकम टू द जंगल' (जून, 2026) की सफलता के बाद निर्देशक अहमद खान ने अक्षय कुमार के साथ अगली फिल्म करने के लिए अपनी दिलचस्पी जताई थी। अब उन्होंने लंबे समय से अधर में लटकी फिल्म 'हेरा फेरी 3' के निर्देशन की जिम्मेदारी उठाने पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी को पहले प्रियदर्शन निर्देशित करने वाले थे, लेकिन उनके बाहर हटने से परियोजना का भविष्य अंधकारमय हो चुका है।

प्रतिक्रिया

'हेरा फेरी 3' में काम करने के लिए बेताब हैं निर्देशक

जाहिर है कि 'वेलकम टू द जंगल' में अहमद ने अक्षय, सुनील शेट्‌टी और परेश रावल के साथ काम किया है।

वहीं उन्होंने 'हेरा फेरी 3' पर कहा, "हर कोई उस मुकाम पर पहुंचना चाहेगा। अक्षय, सुनील, परेश रावल, फिरोज नाडियाडवाला और 'हेरा फेरी' एक परिवार की तरह हैं, और मेरे लिए, मैं उस सिनेमा का हिस्सा हूं। इसलिए, जब भी यह फिल्म बनेगी, मैं इसका हिस्सा बनूंगा, चाहे मैं इसका निर्देशन करूं या नहीं। हम इसे साथ मिलकर बनाएंगे।"

तारीफ

"अक्षय, सुनील और परेश का तालमेल आज भी कायम"

अहमद ने आगे कहा, "मैंने इन तीनों के साथ काम किया है और मैंने तो अक्षय और सुनील के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी। इन तीनों का तालमेल आज भी वैसा ही है।"

उन्होंने बताया कि जब अक्षय, सुनील और परेश साथ आते हैं, तो नजरें उन्हें उसी किरदार (राजू, श्याम और बाबू राव) में देखने में व्यस्त हो जाती हैं।

खैर, देखना दिलचस्प होगा कि 'हेरा फेरी 3' के निर्देशन की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी।

ADVERTISEMENT