LOADING...
'कॉकटेल 2' की रिलीज से पहले, कृति सैनन की सबसे कमाऊ फिल्मों पर डालिए एक नजर
कृति सैनन की पिछली फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

'कॉकटेल 2' की रिलीज से पहले, कृति सैनन की सबसे कमाऊ फिल्मों पर डालिए एक नजर

Jun 19, 2026
08:06 am

क्या है खबर?

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस रोमांटिक-कॉमेडी लव ट्रायएंगल में कृति सैनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है, जो इसी नाम से 2012 में आई पहली किस्त के निर्देशक भी थे। खैर, 'कॉकटेल 2' की रिलीज में समय कम है, लेकिन लोगाें की उम्मीदें ज्यादा। इससे पहले, कृति की पिछली सबसे कमाऊ फिल्मों पर डालिए एक नजर।

#1

'आदिपुरुष'

ओम राउत के निर्देशन में बनी पौराणिक फिल्म 'आदिपुरुष' जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था, जबकि कृति माता सीता के किरदार में नजर आई थीं। यह अभिनेत्री के करियर की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 393 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। हालांकि फिल्म के किरदारों के प्रदर्शन और संवाद के लिए लोगाें ने इसकी कड़ी आलोचना की थी।

#2 & #3

'दिलवाले' और 'हाउसफुल 4'

साल 2015 में आई फिल्म 'दिलवाले' में कृति को वरुण धवन के अपोजिट देखा गया था। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और वरुण शर्मा भी मुख्य किरदारों में थे। रोहित शेट्‌टी द्वारा निर्देशित इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 388 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। अक्षय कुमार अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' कृति के करियर की तीसरी कमाऊ फिल्म है। इसने दुनियाभर से लगभग 296 करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म में अभिनेत्री अक्षय के आपोजिट नजर आई थीं।

Advertisement

#4 & #5

'तेरे इश्क में' और 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

आनंद एल राय द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' 2025 में रिलीज हुई थी। इसमें कृति की जोड़ी तमिल सुपरस्टार धनुष के साथ बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 155 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। 'कॉकटेल 2' से पहले, कृति को शाहिद के साथ 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। दुनियाभर में करीब 141.29 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म में अभिनेत्री महिला रोबोटी 'शिफरा' के किरदार में थीं।

Advertisement