Loading...
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' से पहले, इस फ्रैंचाइजी के जादुई सफर पर डालें एक नजर
'स्पाइडर-मैन' फ्रैंचाइजी को मिली है शानदार रेटिंग

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' से पहले, इस फ्रैंचाइजी के जादुई सफर पर डालें एक नजर

Jul 27, 2026
06:25 pm

क्या है खबर?

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' अपनी रिलीज के करीब है। ये भारत के सिनेमाघरों में 30 जुलाई को दस्तक देगी, जिसके जरिए टॉम हॉलैंड अपने किरदार 'पीटर पार्कर' उर्फ स्पाइडर-मैन बनकर वापसी कर रहे हैं। डेस्टिन डेनियल क्रेटन द्वारा निर्देशित इसमें अभिनेता के साथ मुख्य किरदार में जेंडाया शामिल हैं। इस नए अध्याय के आने से पहले, आइए इस फ्रैंचाइजी की कुछ बेहतरीन फिल्मों और उनकी IMDb रेटिंग पर एक नजर डालते हैं।

#1 & #2

'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' और 'स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम'

टॉम अभिनीत 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' 2021 में रिलीज हुई थी, जिसमें पीटर पार्कर के किरदार के साथ स्पाइडर-मैन के सभी पात्र एक साथ नजर आए थे।

इन कलाकारों की एक साथ मौजूदगी ने दर्शकों को चौंका दिया और इसे फ्रैंचाइजी की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक बना दिया। फिल्म को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है।

वहीं 2019 में आई 'स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम' को 7.3 की रेटिंग मिली है। इसमें भी टॉम मुख्य किरदार में हैं।

#3 & #4

'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' और 'स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स'

मार्वल की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' 2017 में रिलीज हुई थी और ये 'फार फ्रॉम होम' का प्रीक्वल थी। इसमें पीटर पार्कर स्कूल लाइफ और सुपरहीरो की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते नजर आए थे। फिल्म को 7.4 की रेटिंग से नवाजा गया है।

2018 में आई ऑस्कर विजेता 'स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स' ने दर्शकों को माइल्स मोरालेस से मिलवाया, जो बाद में स्पाइडर-मैन बन जाता है। इसे IMDb पर 8.4 की रेटिंग मिली है।

ADVERTISEMENT

#5 & #6

'स्पाइडर-मैन' और 'स्पाइडर-मैन 2'

इस फ्रैंचाइजी की पहली कड़ी 'स्पाइडर-मैन' 2002 में रिलीज हुई, जिसका निर्देशन सैम राइमी ने किया था। इसमें अभिनेता टोबी मैगुइरे ने 'स्पाइडर-मैन' का किरदार निभाया था।

मार्वल के इस प्रतिष्ठित किरदार को बड़े पर्दे पर लाने के लिए ये बड़ी सफल साबित हुई। इसे 7.4 की रेटिंग मिली है।

इसके बाद 2004 में सीक्वल, 'स्पाइडर-मैन 2' रिलीज हुई, जिसमें टोबी ने अपना किरदार दोहराया था। 7.5 रेटिंग वाली इसने विलेन 'डॉक्टर ऑक्टोपस' को एक यादगार किरदार बना दिया था।

ADVERTISEMENT