LOADING...
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'वन' का बड़ा धमाका, रिलीज से पहले फैंस को मिला खास तोहफा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'वन' का बड़ा धमाका, रिलीज से पहले फैंस को मिला खास तोहफा

May 09, 2026
07:41 pm

क्या है खबर?

मुंबई कॉमिक कॉन के मंच पर उस वक्त दर्शकों के उत्साह का ठिकाना नहीं रहा, जब सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया और एकता कपूर जैसी बड़ी हस्तियों ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वन: द फोर्स ऑफ फॉरेस्ट' के लिए भव्य एंट्री की। इस खास मौके पर फिल्म की टीम ने आधिकारिक तौर पर 'द लीजेंड ऑफ वन' कॉमिक बुक का अनावरण किया, जो दर्शकों को फिल्म की रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया से रूबरू कराती है।

लॉन्च

रिलीज से पहले कॉमिक लॉन्च, फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

थिएट्रिकल रिलीज से पहले इस कॉमिक को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य फैंस की उत्सुकता को एक नए स्तर पर ले जाना है, ताकि वे फिल्म की कहानी और इसके पात्रों की गहराई को करीब से समझ सकें। बालाजी टेलीफिल्म्स और TVF मोशन पिक्चर्स के सहयोग से बनी ये फिल्म न केवल अपनी अनूठी कहानी, बल्कि अपने अनोखे प्रचार के कारण भी चर्चा का विषय बनी हुई है। ये फिल्म 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है।

कॉमिक

स्क्रीन से बाहर आई 'वन' की दुनिया

ये कॉमिक फिल्म की बड़ी थिएट्रिकल रिलीज से पहले 'वन' की दुनिया का विस्तार करती है, जिससे प्रशंसकों को इसकी रहस्यमयी परतों को और गहराई से समझने का मौका मिलेगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, एकता कपूर और अरुणाभ कुमार ने मुंबई कॉमिक कॉन में बेहद भव्य अंदाज में शिरकत की। इस साल की शुरुआत में फिल्म से सिद्धार्थ और तमन्ना की पहली झलक सामने आई थी, जिसने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

रिलीज

कब रिलीज हो रही 'वन'?

'वन' का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और TVF मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार की जोड़ी ने किया है, जबकि इसकी मूल कहानी खुद अरुणाभ कुमार ने लिखी है। फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के साथ मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'वन' 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर रिलीज होगी।

अन्य फिल्म

एकता कपूर की इस फिल्म से भी जुड़ी हैं तमन्ना

'वन' के अलावा सिद्धार्थ की किसी दूसरी फिल्म पर अभी मोहर नहीं लगी है, वहीं तमन्ना के खाते में कई फिल्में हैं। वो एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी 3' में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में पहली बार उनके साथ सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा नजर आएंगे। इसके अलावा तमन्ना महान फिल्म निर्देशक वी शांताराम की बायोपिक में भी नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी होंगे।

Advertisement