बोन कैंसर को पछाड़ा, न्यूयॉर्क फैशन वीक में छाईं 19 साल की नाडालीन माटोस
मनोरंजन
नाडालीन माटोस अब 19 साल की हैं। कम उम्र में ही उन्होंने बोन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हराया था। हाल ही में उन्होंने अपना पहला न्यू यॉर्क फैशन वीक शो अटेंड किया।
डिजाइनर सिरील वर्डावेन ने उनके लिए एक खास ड्रेस डिजाइन की। नाडालीन बताती हैं कि उनके परिवार, खासकर उनकी मां के समर्थन ने ही उनकी जिंदगी की मुश्किलों को आसान बनाया।
नाडालीन बनना चाहती हैं अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन
अपनी इस यात्रा से प्रेरणा लेकर अब नाडालीन एक अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन बनना चाहती हैं। वे उन लोगों की मदद करना चाहती हैं, जो कठिन समय से गुजर रहे हैं।
ठीक उसी तरह, जैसे स्वास्थ्यकर्मियों ने उनका साथ दिया था।