विद्युत जामवाल ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, जानिए पूरा मामला
मनोरंजन
विद्युत जामवाल ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी शूटिंग की घटना पर अपनी टिप्पणी से इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
अब, उन्होंने इस पूरे मामले को हल्के में लेते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें एक तस्वीर में वे आरामदायक कमरे में बाथरोब पहने दिख रहे हैं, वहीं 3 अन्य तस्वीरों में वे बर्फ में गर्दन तक धंसे हुए ध्यान लगा रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है, जिसमें वह ट्रोल्स और मजाक को हंसकर टालते दिख रहे हैं।
विद्युत की टिप्पणी से मीम्स और ट्रोलिंग हुई शुरू
विद्युत की पहले की टिप्पणी के बाद ऑनलाइन मीम्स और मिली-जुली प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया था। बहुत से लोग अभिनेता को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ ने उनके बयानों को मीम्स का रूप दे दिया है।
लेकिन, विद्युत इस सब को बड़े ही मजेदार अंदाज में संभालते नजर आ रहे हैं।