इमरान हाशमी ने खरीदी नई लग्जरी कार, मर्सिडीज G63 AMG से चमका गैराज
मनोरंजन
अभिनेता इमरान हाशमी ने हाल ही में नई मर्सिडीज-बेंज G63 AMG खरीदी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लग्जरी SUV की कीमत करीब 3.74 करोड़ रुपये है। उनकी नई कार की डिलीवरी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खास बात है कि इमरान के लिए ये खुशी का दोहरा मौका है, क्योंकि उनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
इमरान के गैराज में नई सुपरकार
अब ये नई कार इमरान की पुरानी लग्जरी कारों रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी और लेम्बोर्गिनी हुराकान के साथ उनके गैराज की शोभा बढ़ाएगी।
काम के मोर्च पर बात करें तो इमरान की पिछली रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ थी, जो साल 2007 में आई उनकी चर्चित फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। ‘आवारापन 2’ को लेकर इमरान के फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। ‘आवारापन 2’ के बाद अब दर्शक इमरान की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।