परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर भड़के दिलजीत दोसांझ, लगाई न्याय की पुकार
मनोरंजन
13 अक्टूबर को पंजाब के मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस घटना के बाद पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज उठाई है। दिलजीत ने झोटा को शहीद बताया है और लोगों से उनके परिवार की न्याय की मांग का समर्थन करने की अपील की है।
CBI जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ तेज
झोटा की हत्या के बाद से जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी हैं। एक जॉइंट एक्शन कमेटी ने इस मामले की CBI जांच की मांग की है।
इस आंदोलन से अभिनेत्री नीरू बाजवा और गायक बब्बू मान जैसे कई जाने-माने लोग भी जुड़े हैं, जिससे पंजाब में नशे के अवैध कारोबार को लेकर बढ़ती चिंता सामने आ रही है।
इसी बीच, हत्याकांड के आरोपी शूटर अश्विनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, कई लोग अब भी यह सवाल उठा रहे हैं कि राज्य में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट्स कितने सुरक्षित हैं।