रणबीर कपूर की 'रामायण' में अपनी आवाज देंगे जीवी प्रकाश, एआर रहमान ने दिया बड़ा मौका
अयोध्या में फिल्म 'नई नवेली' के गाने 'अवधिया के राजा' की लॉन्चिंग के बाद संगीतकार और गायक जीवी प्रकाश कुमार को फिल्म 'रामायण' में गाना गाने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि संगीतकार एआर रहमान ने उन्हें फोन करके गाने के लिए बुलाया। जीवी प्रकाश कुमार के मुताबिक, उन्हें इस मौके की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने को अपने लिए बेहद खास और अविश्वसनीय अनुभव बताया।
'रामायण' 5 नवंबर को होगी रिलीज
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' दो भागों में बनाई जा रही है। फिल्म में रहमान और हंस जिमर संगीत दे रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। सनी देओल और लारा दत्ता भी अहम किरदार निभाएंगे। फिल्म में अच्छाई और बुराई के बीच होने वाले संघर्ष को दिखाया जाएगा। इसका पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।