सरकार के आदेश पर 48 घंटे में ZEE5 से 'सतलज' हुई गायब, दिलजीत दोसांझ ने दी ये खुली चुनौती
सरकार के आदेश के बाद, दिलजीत दोसांझ की खोजी ड्रामा फिल्म 'सतलज' को रिलीज होने के 48 घंटे के भीतर ही ZEE5 से हटा दिया गया।
यह फिल्म, 1990 के दशक में पंजाब में हुई गैर-कानूनी हत्याओं को उजागर करने के लिए लड़ने वाले दिवंगत मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की कहानी पर आधारित है।
स्ट्रीमिंग से पहले इसे कई सालों तक सेंसरशिप का सामना करना पड़ा था। खबरों की मानें तो सरकार का मानना था कि फिल्म के कुछ हिस्सों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया जा सकता है।
दिलजीत ने 'सतलज' डाउनलोड करने वालों का किया शुक्रिया अदा
दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को बताया कि उन्हें इस तरह की कार्रवाई की पहले से ही उम्मीद थी। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म को ज्यादा शोर-शराबे के बिना रिलीज किया ताकि आगे किसी और रोक से बचा जा सके।
उन्होंने उन सभी का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने 'सतलज' को रिलीज होते ही डाउनलोड कर लिया था।
साथ ही, उन्होंने दर्शकों से फिल्म को दूसरों के साथ साझा करने की अपील भी की। उन्होंने कहा, 'लो कर लो ब्लॉक, सबके पास फिल्म डाउनलोड हो गई है। अब आप क्या करोगे?'