बादशाह ने विवाद के बीच दलेर मेहंदी का दिया साथ, कही यह बात
भाजपा विधायक सुबोध उनियाल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने दलेर मेहंदी पर नशे में गाना गाने का आरोप लगाया था।
इस वीडियो के बाद रैपर बादशाह दलेर के समर्थन में उतर आए। बादशाह ने इंस्टाग्राम पर दलेर को 'लीजेंड' बताया और कहा कि संगीत में उनके बड़े योगदान के लिए उन्हें पूरा सम्मान मिलना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि दलेर को सार्वजनिक तौर पर अपमानित होते देखना बेहद दुखद है।
मीका ने किया दलेर का बचाव किया
यह घटना उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान घटी, जहां उनियाल ने दलेर पर आरोप लगाए थे। दलेर के भाई मीका सिंह ने फौरन अपने भाई का बचाव किया।
उन्होंने चुनौती दी कि अगर कोई यह साबित कर दे कि दलेर ने शराब पी थी, तो वह गाना छोड़ देंगे। मीका ने यह बात भी बताई कि दलेर ने एक बड़ी सर्जरी से ठीक होने के बाद भी मंच पर परफॉर्म किया, जो उनकी सच्ची लगन को दिखाता है।
इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग दलेर का मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ फैंस उनके समर्थन में सामने आए हैं।