'रणबाली' सिनेमाघरों के बाद OTT पर मचाएगी धमाल, नेटफ्लिक्स पर आएगी विजय-रश्मिका की फिल्म
मनोरंजन
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' सिनेमाघsरों में रिलीज होने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। हालांकि, इसकी OTT रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। फिल्म तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी समेत 5 भाषाओं में उपलब्ध हो सकती है। ऐसे में दर्शक अपनी पसंद की भाषा में ये फिल्म देख सकेंगे।
अकाल और अंग्रेजों के खिलाफ जंग
फिल्म 'रणबाली' की कहानी 19वीं सदी के मद्रास में पड़े अकाल के दौर पर आधारित है। इसमें विजय देवरकोंडा एक ऐसे योद्धा की भूमिका में हैं, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ता है, वहीं रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी जयम्मा का किरदार निभाया है। राहुल संकृत्यायन के निर्देशन में बनी ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।