LOADING...
राजपाल यादव पर मेहरबान सलमान खान, अपनी इस बड़ी फिल्म में दिया ये खास किरदार
सलमान खान ने अपनी फिल्म में कराई राजपाल यादव की एंट्री

राजपाल यादव पर मेहरबान सलमान खान, अपनी इस बड़ी फिल्म में दिया ये खास किरदार

Apr 09, 2026
06:37 pm

क्या है खबर?

सलमान खान ने एक बार फिर अपनी दोस्ती और दरियादिली से सबका दिल जीत लिया है। हाल ही में मुश्किल समय में राजपाल यादव का सार्वजनिक तौर पर समर्थन करने के बाद अब उन्हाेंने उन्हें अपनी अगली बड़ी फिल्म के लिए साइन कर लिया है। निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की इस फिल्म में राजपाल एक दिलचस्प भूमिका में नजर आएंगे। सालों बाद सलमान और राजपाल को वापस साथ देखना फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।

रिपोर्ट

सलमान के 'दाहिने हाथ' बनेंगे राजपाल

राजपाल को लेकर सलमान का पोस्ट वायरल होने के बाद अब उन्हें सलमान की अगली एक्शन फिल्म में साइन किया गया है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, राजपाल फिल्म में सलमान के दाहिने हाथ की भूमिका निभाएंगे, जहां दोनों के बीच मजबूत रिश्ता दिखेगा। यह छोटा रोल नहीं, बल्कि अहम किरदार है। सलमान का मानना है कि राजपाल इस रोल के लिए पूरी तरह फिट हैं और कास्टिंग उनकी काबिलियत के आधार पर की गई है।

फिल्में

'पार्टनर' और 'मुझसे शादी करोगी' के बाद फिर जमेगी सलमान-राजपाल की जोड़ी

इस फिल्म की शूटिंग अगले हफ्ते से मुंबई में शुरू हो रही है। हालांकि, राजपाल अगले महीने यानी मई से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। राजपाल और सलमान की जोड़ी ने पहले भी 'पार्टनर' (छोटा डॉन) और 'मुझसे शादी करोगी' (छोटा पंडित) जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया है। इस नई फिल्म में राजपाल का किरदार काफी अनोखा है, जिसमें भरपूर कॉमेडी के साथ-साथ सलमान के साथ एक मजबूत बॉन्डिंग दिखाई जाएगी।

Advertisement

निर्देशन

थलापति विजय के बाद अब सलमान खान के साथ धमाका करेंगे वामशी पेडिपल्ली

इस फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं, जो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों (जैसे 'महर्षि' और 'वारिसु') के लिए जाने जाते हैं। पिछली बार थलापति विजय के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वारिसु' देने वाले दिग्गज निर्देशक वामशी पेडिपल्ली अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। उधर दिल राजू भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और मशहूर निर्माताओं में से एक हैं। फिल्म 2027 की पहली छमाही में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Advertisement

समर्थन

सलमान ने पिछले दिनों किया था राजपाल का समर्थन

पिछले दिनों राजपाल के आर्थिक संकट से जूझने की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद सलमान खुलकर उनके समर्थन में उतरे। सलमान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए राजपाल का हौसला बढ़ाया और लिखा कि वो पिछले 30 सालों से इंडस्ट्री में अपनी काबिलियत के दम पर टिके हुए हैं और उन्हें काम मिलता रहेगा। सलमान ने उन्हें सलाह दी कि वो बस दिल से काम करना जारी रखें।

Advertisement