ध्रुव विक्रम की अगली एक्शन फिल्म का ऐलान, तमिल-तेलुगू सिनेमा में मचेगा धमाल
ध्रुव विक्रम निर्देशक रमेश वर्मा की आने वाली द्विभाषी एक्शन ड्रामा फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्माण पेन स्टूडियोज, श्री नीलाद्रि प्रोडक्शंस और RV स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं। फिल्म में दमदार एक्शन के साथ भावनात्मक कहानी भी देखने को मिलेगी। इसे तमिल और तेलुगू दोनों भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की शुरुआत पारंपरिक पूजा समारोह के साथ हुई है। टीम को उम्मीद है कि ये फिल्म दर्शकों के लिए शानदार अनुभव साबित होगी।
23 सितंबर को सामने आएगा ध्रुव विक्रम की नई फिल्म का नाम
फिल्म का नाम और पूरी कास्ट व क्रू की जानकारी 23 सितंबर को सामने आएगी। इसी दिन ध्रुव विक्रम का जन्मदिन भी है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी। निर्देशक रमेश वर्मा ‘राक्षसुडु’ और ‘खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वो इस फिल्म में भी अपने खास विजुअल्स और भावनात्मक कहानी का अंदाज दिखाएंगे। ‘बाइसन कालमाडन’ के बाद ध्रुव विक्रम इस फिल्म में एक और दमदार भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।