दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का 12 नवंबर, 2026 को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते निधन हो गया। पति को खोने के बाद मौसमी ने अपनी और अपनी बेटी के लिए निजता की अपील की है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा कर सभी का समर्थन और संवेदना जताने के लिए शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि इस मुश्किल समय में उनके परिवार को थोड़ा एकांत और निजी समय दिया जाए।
पति जयंत के निधन से टूटीं मौसमी
मौसमी चटर्जी ने अपने संदेश में लिखा, 'मेरे पति जयंत, जिन्हें सभी प्यार से बाबू कहकर याद करते हैं, अब हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए हैं।' इसके बाद उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें और उनकी बेटी को इस मुश्किल समय से उबरने के लिए थोड़ा समय और निजता दी जाए। अभिनेत्री ने अपने संदेश के आखिर में सभी की दुआओं और समर्थन के लिए आभार भी जताया