'गट्टा कुश्ती 2' ने कमाए 30 करोड़, निर्माता ने विशाल को दी चमचमाती कार
मनोरंजन
हाल ही में चेन्नई में फिल्म 'गट्टा कुश्ती 2' की टीम ने एक शानदार जश्न मनाया। दरअसल, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है और दुनियाभर में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
यह विष्णु विशाल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन गई है। इस खास मौके पर निर्माता डॉ. ईश्वरी के. गणेश ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए विशाल को उनकी कड़ी मेहनत और लगन के लिए एक चमचमाती नई BMW 3 सीरीज कार तोहफे में दी है।
निर्देशक चेल्ला को मिली सोने की चेन और ब्रेसलेट
निर्देशक चेल्ला अय्यावु को सोने की चेन और ब्रेसलेट देकर सम्मानित किया गया, जबकि फिल्म के हर कलाकार और तकनीशियन को चांदी के सिक्के दिए गए।
विष्णु विशाल ने इस मौके पर फिल्म को इतना यादगार बनाने के लिए अपने सभी फैंस, कलाकारों और पूरी टीम का दिल से आभार जताया।