प्रीति जिंटा ने की थिएटर में फिल्म 'हनुमान अंश' की तारीफ, कही ये बात
प्रीति जिंटा ने 'हनुमान अंश' फिल्म की जमकर तारीफ की है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़ी हुई है।
लॉन्च के वक्त इसे ज्यादा चर्चा नहीं मिली थी, लेकिन महज 32 दिनों में इसने पूरे भारत में 132.13 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है।
प्रीति ने इंस्टाग्राम पर सिनेमाघरों की तस्वीरें साझा करते हुए "सीता राम" और "वाह" लिखा। साथ ही उन्होंने दर्शकों से गुजारिश की, "दोस्तों, इसे देखना मत भूलना।"
आदित्य और वरुण ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ
कई दूसरे सितारे भी अब इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। आदित्य धर ने भी अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा किया है।
वरुण धवन ने अपनी मां के साथ इसे देखने के अनुभव को शानदार बताया। उन्होंने शोभिनव सत्या की अभिनय और विशाल के निर्देशन की जमकर तारीफ की।
दिलचस्प बात यह है कि विशाल ने एक पॉडकास्ट में बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ लोगों ने उनका साथ नहीं दिया था, लेकिन फिल्म की कामयाबी देखने के बाद वे बधाई देने पहुंच गए थे।