साउथ पार्क ने नाम बदलकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना, जानिए पूरा मामला?
लोकप्रिय शो 'साउथ पार्क' ने अब अपना नाम 'साउथ अमेरिका' रख लिया है। शो के बनाने वालों ने यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुछ जगहों के नाम बदलने की हालिया अपीलों पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देने के लिए उठाया है।
इसकी जानकारी शो के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दी गई।
'साउथ पार्क' ने एप्पल, गूगल और स्काईडांस पर कसा तंज
'साउथ पार्क' की टीम ने तंज कसते हुए कहा, "एप्पल और गूगल की बहादुरी और देशभक्ति से प्रेरणा लेकर, हम 'साउथ पार्क' का नाम बदलकर 'साउथ अमेरिका' कर रहे हैं।"
यह बात उन्होंने उन कंपनियों का मजाक उड़ाते हुए कही, जिन्होंने डोनाल्ड के कहने पर नक्शे में नामों को बदला था। उन्होंने पैरामाउंट पर भी तंज कसा, जो अब डेविड एलिसन की स्काईडांस कॉरपोरेशन की प्रॉपर्टी है।
टीम ने पैरामाउंट को 'स्काईडांस सरेंडर' नाम दिया। इस तरह उन्होंने अपनी तीखी और मौजूदा दौर पर सटीक बैठने वाली व्यंग्य की पुरानी परंपरा को कायम रखा।